गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पेंन्टिग ईवेंट मे नोएडा की मोनिका गुप्ता ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड l

 नोएडा:- गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पेंन्टिग ईवेंट मे नोएडा शहर से मोनिका गुप्ता ने जागरूकता दिखाते हुऐ रिकॉर्ड बनवाने सहभागिता की।रडार्ट संस्था के डायरेक्टर मयंक व्यास और यूएसए से इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ रेड आर्ट की हेड डॉ महीमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से कोरोना काल में लोगों को सक्रिय रखने और कोरोना के कारण बढ़ती नकारात्मक सोच से लोगों को दूर रखने के लिये एक पेंटिंग ईवेंट किया और लोगों को अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुऐ गिनीज़ वर्ल्ड राकॉर्ड के ऑफिशियल अटैम्प्ट में एक घंटे में अपनी पेंटिंग्स् फेस बुक पर अपलोड कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य भी दिया।इस लक्ष्य को पूर्ण करने में मोनिका ने भी अपनी भागीदारी दिखाई ।कोरोनाकाल के समय लोग नकारात्मक विचारधारा को पेंटिंग से सकारात्मकता मे बदल सकते हैं,इस विचारधारा को मोनिका गुप्ता ने कर दिखाया । मोनिका एक प्रोफेशनल ऑर्टिस्ट , ऑथर, अध्यापक है , काफी समय से बच्चों की एजुकेशनल ट्रेनिंग जैसे अबेकस, आर्ट सीखा रही है , उन्होने आर्ट की, बच्चों को ऑनलाइन ट्रैनिंग भी इस समय पर शुरू की, जिससे बच्चे जो बाहर खेलने नही जा सकते, आर्ट, कला से अपने मन को सकारात्मक रखे । 

Monika Gupta Profile Pic.

मोनिका ने बताया की इस पेंटिंग ईवेंट में 112 देशों से लगभग 1149 पेंटिंग्स अपलोड की गई जिसमें से एक पैंटिंग मोनिका की भी थी। जिनमें से निर्धारित दिनांक और निश्चित समय पर और गिनीज़ के नियमानुसार हुआ भारत के लगभग 184 शहरों से कलाकारों ने अपनी पेंटिंग्स को अपलोड किया तथा यूएस की इंटरनेशनल रेडार्ट फाऊंडेशन (आईआरएएफ) संस्था की हेड महिमा गुप्ता के प्रयासों से भी लगभग 200 से अधिक विदेशी कलाकारों ने इस ईवेंट में सहभागिता की। 


रडार्ट संस्था के डायरेक्टर मयंक व्यास ने बताया कि पेंटिंग इवेंट में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किए गए किंतु हर बार कुछ ना कुछ नंबरों से असफल रहे किंतु उन्होंने हार नहीं मानी और वे लगातार इसके लिए प्रयास करते रहे। अंततः विगत दिनों इसी महीने में उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के नियमानुसार रिकॉर्ड बनाने के लिए पुनः पेंटिंग ईवेंट रखा,जिसमें शाम 7:00 से 8:00 बजे के मध्य 1 घंटे में लगभग इस इवेंट में 112 देशों से 1149 लोगों ने फेसबुक पर अपनी पेंटिंग्स अपलोड की जबकि गिनीज़ बुक के रिकॉर्ड के लिये 750 पेंटिंग्स् का आंकड़ा ही मांगा गया था।इन 1149 पेंटिंग्स् में से गिनीज़ बुक के मापदंड के अनुसार 797 पेंटिंग्स् एकदम खरी उतरी और रेडार्ट ने सभी के सहयोग से इस बार सफलता हासिल कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

Report:- Nitish kumar. Noida News Network.

Comments

Popular posts from this blog

🏆Artacus Academy के छात्रों का जलवा नेशनल अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पेंन्टिग ईवेंट में रिकॉर्ड बना चुकी (एडुकेशनेस्ट) "मोनिका गुप्ता" से खास बातचीत।