नोएडा में प्लाज्मा ब्लैक कर रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक यूनिट प्लाज्मा बरामद
नोएडा.कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में रेमडेसिविर और ऑक्सीजन के बाद अब प्लाज्मा की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कोतवाली बीटा-2 पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के दो लोगों को अल्फा कमर्शियल मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह गिरोह एक यूनिट प्लाज्मा को 50 से 60 हजार रुपये में बेचते थे। ये लोग छह लोगों को प्लाज्मा बेच चुके हैं। इनके पास से एक यूनिट प्लाज्मा, ब्लड सैंपल, एक कार, दो मोबाइल और 35 हजार रुपये बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अनिल शर्मा और रोहित राठी बताए हैं। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि बीटा-2 कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी।

Comments
Post a Comment